मिर्ज़ापुर नवनियुक्त डीआईजी IPS पूनम ने सोमवार को मिर्ज़ापुर परिक्षेत्र का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाते हुए आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोपरि रखने की बात कही।







