मोतिहारी :
भभुआ में आयोजित तीन दिवसीय (5-7 जून) 37 वी बिहार राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिला टीम ने 7 स्वर्ण, 8 रजत व 9 कांस्य पदक सहित कुल 24 मेडल जीता हैl
प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण जिला संघ से 29 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाईl जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रेफरी व जिला सचिव राजेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी होने वाले राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित हो गए हैl
उन्होंने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सृष्टि श्री व अस्मिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता हैl इसी वर्ग में आयुष राज व अंश राज स्वर्ण पदक जीताl वही पुमसे वर्ग में अक्षय कुमार, आतिश कुमार व रिज़वानुर रहमान ने स्वर्ण पदक जीता हैl
सब जूनियर वर्ग में अधिराज, आयुष कुमार, दिवाकर कुमार ने रजत पदक जीता हैl जबकि इसी वर्ग में सलोनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता हैl
कैडेट वर्ग में शिवम कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, प्राची कुमारी व रितु रानी ने रजत पदक जीता हैl जबकि इसी वर्ग में आयुष कुमार, रमीज अहसान, आर्या राज, अंशिका कुमारी ने कांस्य पदक जीताl जूनियर बालक वर्ग में फरहान खान ने कांस्य पदक जीताl
सीनियर वर्ग में रिज़वानुर रहमान ने रजत, सीनियर वर्ग में फरीद खान ने कांस्य व सीनियर वर्ग में रूपम रानी ने कांस्य पदक जीता हैl खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने पर जिले के सभी खेल प्रेमियों व वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हर्ष जताया हैl
हर्ष व्यक्त करने वालों में वरीय खिलाड़ी विनय परिहार, विकास कुमार, निगम पार्षद चेतन टाटा, जदयू नेता अमरेंद्र सिंह, संघ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, अनिल कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरीश कुमार, विनोद प्रियदर्शी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, काजल कुमारी (राष्ट्रीय खिलाड़ी ) शामिल रहे
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह











Users Today : 2
Users This Year : 24730
Total Users : 37323
Views Today : 3
Total views : 73462