सकलडीहा,
समाजवादी पार्टी की ओर से गांव गांव में पीडीए सम्मान समारोह का आयोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सोमवार को ताजपुर और सिरोहुपुर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा विधायक ने पार्टी की नितियों से अवगत कराते हुए ग्रामीणों को सम्मानित करते हुए सपा की सदस्यता दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी में ही पिछड़े, अति पिछड़े और दलितों व मुस्लमानों का सम्मान है। समाजवादी पार्टी सदैव इनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ा है। भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह करके राज करती है। बिहार में दस हजार की झूठी प्रलोभन देकर छल कपट से सरकार बना लिया। बंगाल में भी तानाशाही से सरकार बनाया है। जनता भाजपा की नितियों को लेकर जागरूक हो रही है।
वही सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहती है। उसे करके दिखाती है। बीते कई दिनों से बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाया।
गांव की सड़क की मरम्मत कराये जाने का आश्वासन दिया।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा का जिक्र किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर माताओं और बहनों के खाते में 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार बनने पर पीडीए समाज को सम्मान, आरक्षण और उनका हक मिलेगा, साथ ही संविधान भी सुरक्षित रहेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,केशव राजभर,मनमोहन राजभर, गुलाब गोंड, प्रधान विजय चौहान, सुरेंद्र यादव, सिंटू यादव, डॉ. प्रवेश राय, प्रभात यादव, पुत्तुल यादव, धर्मेंद्र यादव,उर्मिला राजभर, श्यामप्यारी राजभर, ममता राजभर, गीत











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438