भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री चतुरानंद प्रसाद गुप्ता के निधन का समाचार प्राप्त होते ही वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रामनगर श्मशान घाट पहुंचे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनके भाई श्री बनारसी गुप्ता को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि श्री चतुरानंद प्रसाद गुप्ता का जीवन संगठन, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से भाजपा परिवार ने एक कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।
विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे समर्पित और तपस्वी कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उनका सादा जीवन, धार्मिक आस्था और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
ज्ञात हो कि श्री चतुरानंद प्रसाद गुप्ता मां दुर्गा के अनन्य भक्त थे। दर्शन के दौरान चोट लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके पश्चात उनका निधन हो गया।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ श्री सृजन श्रीवास्तव, श्री जय सिंह चौहान एवं श्री ऋषभ सिन्हा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Riport rimmi Kaur










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 11
Total views : 73319