सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा तहसील में शनिवार को उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 135 प्रार्थना पत्रों में से 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में जनता की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और समाज कल्याण,विद्युत विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 135 मामले सामने आए।
अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 13 जनसमस्याओं का समाधान कराया। शेष बचे 122 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए समय सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर द्वारा सभी अधिकारियों को हिदायत देते हुए वादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा तीन प्रार्थना पत्र भी पेश किए गए जिसमें दो प्रार्थना पत्र आवंटन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर तथा एक प्रार्थना पत्र गैस लाइन के संबंध में दिया गया जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया इस संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय, ऐडियो पंचायत बजरंगी पांडेय के साथ राजस्व से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 93
Total views : 73424