सकलडीहा, चहनिया हाईवे मार्ग पर इटवा गांव के समीप शुक्रवार को सुबह डंपर की धक्के से बिजली का पोल टूट गया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी पूरी रात बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर शनिवार को सुबह बिजली केंद्र पर पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने दोपहर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया । अधिकारियों ने दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया।
सकलडीहा चहनिया हाइवे मार्ग पर शुक्रवार को सुबह डंपर के ऊपरी हिस्सा में केवल तार फस जाने से बिजली का पोल केबल बाक्स सहित सड़क पर गिर गया। करीब 8 से 10 घंटा तक बिजली का पोल सड़क पर गिरा रहा । सूचना के बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे किसी तरह ग्रामीणों ने बिजली का पोल को सड़क के किनारे किया। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे ।
जबकि अधिकारियों ने देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था । पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं शुरू होने पर ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर के विरोध प्रदर्शन किया । आरोप है कि सिर्फ कागजों पर बिजली आपूर्ति शुरू किया जा रहा है । पूरी रात बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से गर्मी में लोग परेशान रहे । अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं । इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कल हाइड्रा मशीन को भेजा गया था । लेकिन मशीन खराब होने के कारण वापस चली गई ।आज बुलाया गया है
दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी । इस मौके पर विरोध जताने वालों में डॉ महमूद आलम ,मनीष जयसवाल, ईश्वर चंद्र जायसवाल सानंद सिंह ,विमल श्रीवास्तव रामकुमार विश्वकर्मा , दीपक राय आदि रहे।







