वाराणसी।
जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील पिंडरा में दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा,
कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कुल 143 मामले आए, जिसमें से 09 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने इस दौरान भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जायेगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। समाधान दिवस में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा सहित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी तथा सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428