वाराणसी के थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पांडेयपुर चौराहे पर पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने नो-एंट्री और गलत दिशा से आने वाले बाइक सवारों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।







