वाराणसी।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी जी के निर्देशन में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की बगिया को सुशोभित करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से ही पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के अगुवाई तथा हॉर्टिकल्चर इंचार्ज अश्वनी देशवाल की देखरेख में विगत दो दिन में छायादार एवं फलदार के साथ-साथ सुंदर रंग-बिरंगे फूल पत्ते वाले कुल 1500 पौधे लगाए गए।
हार्टिकल्चर इंचार्ज अश्वनी देशवाल ने बताया बीएचयू के संपूर्ण परिसर को हरा भरा बनाने के लिए मौल , गंधराज, सावनी,टिकोमा अमला लाइन में आम के पौधे इमिलिया लाइन में इमली के पौधे महुअवा लाइन में महुआ के पौधे लगाए गए। इस माह के अन्त तक 2000 पौधे और लगाये जायेंगे।
पौधारोपण के दौरान पर्यावरण विद अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छ पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई।इस दौरान सृजन सामाजिक विकास न्यास के उपाध्यक्ष कपीन्द्र तिवारी , मनोज कुमार सिंह, कान्त पांडेय,संत प्रकाशानन्द ,रबिदास आश्रम से आये हुए संत भगवानदास सहित उद्यान विभाग की टीम उपस्थित रहे।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428