चन्दौली डीडीयू नगर
लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, भूगोल विभाग व शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया- मैं आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह शपथ लेता/लेती हूँ
कि मैं अपने पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन करूँगा/करूँगी। मैं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करूँगा/करूँगी, अधिक से अधिक पेड़ लगाऊँगा/लगाऊँगी, पानी और ऊर्जा की बचत करूँगा/करूँगी, और एक ज़िम्मेदार नागरिक की तरह प्रकृति का सम्मान करूँगा/करूँगी। मेरा यह छोटा सा प्रयास हमारी धरती को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में मददगार साबित होगा।”
कार्यक्रम का संचालन डा संदीप जायसवाल ने किया,
इस अवसर पर डा मनोज वर्मा, धर्मेंद्र मिश्र, विनीत के साथ छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।







