भवानीपुर वाराणसी माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमिडिएट व हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को कोचिंग सेंटर के संस्थापक सुनील कुमार यादव द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कुल चालीस छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि सुभाष सिंह विश्व हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षा से जूडे अनेक विन्दू पर प्रकाश डालते हुए
कहा की बच्चों को अपने लक्ष्य पर दृष्टि रखने की जरुरत है तभी सफलता प्राप्त होती है यदि आप अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं तो आप जीवन में कुछ नहीं कर सकते आप का मात्र एक लक्ष्य अच्छे ज्ञान अर्जित करना जिससे अपने माता-पिता का सपना साकार कर जनपद गांव क्षेत्र का नाम रोशन करें वशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम विश्वकर्मा ने कहा आज के बच्चे कल के भारत का भविष्य है यही बच्चे की सफलता हमारे देश में स्वर्णिम अच्छरों में अंकित होगा इंटरमीडिएट की छात्रा रानी पटेल को मेडल ग्यारह हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया
वहीं हाईस्कूल की छात्रा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मेंडल साइकिल लेकर सम्मानित किया गया वहीं क्षेत्र के सम्मानित डाक्टर आशुतोष पटेल ने रानी पटेल को आगे शिक्षा प्राप्त करने के लिए ग्यारह हजार रुपए का सहयोग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार यादव ने किया इस अवसर पर अभिभावक सही त क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे सभी ने मेधावी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458