जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में गोमती नदी के सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में स्नान करने गए छह युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक नदी में लापता हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी दिलीप पटेल (24) पुत्र दशरथ पटेल तथा वाराणसी के मिर्जामुराद निवासी उसका एक मित्र अपने साथियों के साथ गोमती नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान सभी युवक डूबने लगे।
स्थानीय लोगों की तत्परता से चार युवकों की जान बच गई, लेकिन दो युवक नदी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाकर लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक दोनों युवकों की तलाश में जुटी रही।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458