गाजीपुर/नंदगंज देवकली ब्लाक के रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर गांव के निवासी अशोक पाण्डेय होमगार्ड विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अशोक पाण्डेय सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि अशोक पाण्डेय का सेवाकाल कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने हर जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

समारोह में उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक पाण्डेय ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से जुड़ी यादें सदैव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी।
सेवा से भले ही विराम मिला हो, लेकिन उनकी कर्मनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा सदैव स्मरणीय रहेगी।इस मौके पर एसआई शिवपूजन,जमील अंसारी, सुनील सोनकर, सुरेन्द्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315