यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुमोदित खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा निरंतर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.05.2026 को वाराणसी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री बी. के. यादव एवं स्टेशन निदेशक, वाराणसी अर्पित गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 09 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस में अनधिकृत रूप से ले जाई जा रही 28 पेटी पानी तथा 10 पेटी मैंगो जूस बरामद किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जिसे आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वाराणसी को सुपुर्द कर दिया गया।
उत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अनधिकृत खाद्य एवं पेय सामग्री के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार अभियान निरंतर जारी रहेगा।











Users Today : 51
Users This Year : 24825
Total Users : 37418
Views Today : 89
Total views : 73618