लोहता:
थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में गुरुवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर लोहता थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
सूचना पाकर एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मो. तालिम, उम्र 25 वर्ष, पुत्र स्व.अब्दुल कादिर, निवासी छितौनी के रूप में हुई है। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी पत्नी का नाम समा आफरीन है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।











Users Today : 52
Users This Year : 24826
Total Users : 37419
Views Today : 90
Total views : 73619