अभिजीत कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ है। वह एक हफ्ते पहले तक अभिजीत बॉस्टन में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे थे। लेकिन अचानक भारत के चीफ जस्टिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा भारतीयों की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ (पैरासाइट्स) से कर दी। इसके महज तीन दिन बाद ही अभिजीत ने एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी। कुछ ही घंटों में पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9.3 लाख फॉलोअर्स जुड़ गए।
दरअसल, अभिजीत 30 वर्षीय भारतीय छात्र हैं, जिन्होंने हाल ही में बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर्स की डिग्री पूरी की है। उन्होंने बताया, “एक हफ्ते पहले तक मैं नौकरी के लिए आवेदन कर रहा था और तभी अचानक यह सब हो गया। अब मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर है।”
‘असली कॉकरोच’ वाले सवाल पर अभिजीत ने कहा, “हां, मैं ही वह कॉकरोच हूं। चीफ जस्टिस असल में मेरे जैसे युवाओं की ही बात कर रहे थे।”











Users Today : 50
Users This Year : 24824
Total Users : 37417
Views Today : 88
Total views : 73617