जौनपुर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जौनपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक जिला कार्यालय बाजिदपुर तिराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रीता सरोज ने की।
बैठक में जिले की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। इस फैसले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। और अन्य राजनीतिक दलों में हलचल तेज बताई जा रही है।
बैठक में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
जिसमें हरेंद्र सोनकर को जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी, डॉ. आलोक दुबे को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, यश सिंह को प्रधान महासचिव, ज्वाला प्रसाद सरोज को जिला उपाध्यक्ष, हरिओम को जिला महासचिव, सूरज सरोज एवं संदीप सरोज को जिला सचिव तथा धर्मेंद्र सरोज को बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, शिवानी ओझा एवं अनीता मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष मार्गदर्शन देने पहुंचे सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि अब पार्टी को गांव-गांव, बूथ-बूथ और हर घर तक पहुंचाने का अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब जौनपुर में एक मजबूत जनआंदोलन का रूप लेने जा रही है। और आने वाले समय में संगठन की ताकत विपक्षी दलों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।
बैठक में यह रणनीति बनाई गई कि संगठन को ब्लॉक स्तर से होते हुए बूथ स्तर तक तेजी से विस्तार दिया जाए। जल्द ही अगली बैठक की तिथि घोषित कर शेष कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि जिस तेजी से पार्टी जौनपुर में संगठन विस्तार कर रही है। उससे आने वाले समय में जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।







