चन्दौली दुल्हीपुर
पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज तीसरे क्वाटर फाइनल मैच में बीपी स्कूल दुल्हीपुर में टारगेट एकेडमी मुगलसराय ने पी सी ए रामनगर को आसानी से 100 रन से पराजित करके अंतिम चार में प्रवेश किया
टॉस हार के पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टारगेट एकेडमी ने पूरे 25 ओवर खेल के नौ विकेट पे 196 रन का स्कोर किया जिसमें ओपनर शिवांश यादव ने बेहतरीन 99 रन की पारी खेली जिसमें 8 बाउंड्री और दो लम्बे छक्के शामिल थे शिवांश शतक पूरा करने के चक्कर में अंतिम ओवर में रन आउट हो गए

जिससे उनका शतक पूरा करने का देना अधूरा रह गया शिवांश ने मैदान के चारी तरफ बेहतरीन कट,पुल और स्वीप शॉट खेले जिसको मौजूद दर्शकों ने ताली बजा के उनका स्वागत किया सत्यम ने 19 रन बनाए पी सी ए रामनगर की तरफ से प्रिंस और डेब ने दो दो विकेट लिया एक विकेट अंश को मिला जवाब में भारी टारगेट के सामने पी सी ए रामनगर टीम 18 वे ओवर ही 96 रन पे ऑल आउट हो गए
जिसमें अंश ने 22 और केशरी ने 24 रन के पारी खेली बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके टारगेट एकेडमी की तरफ से हर्ष ,और सौम्या ने तीन तीन विकेट लिया शिवेक और रिझक को एक एक विकेट मिलाप्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवांश को दिया गया अंपायर विवेक कुमार और कुरैशी भाई थे जबकि रेफरी शौज़ब हुसैन थे 17 मई को सुबह 8 बजे लीजेंड टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होगा बीपी स्कूल दुल्हीपुर में शेष मैच 19 मई से खेले जाएंगे पीपी गुप्ता क्रिकेट टूर्नामेंट







