चन्दौली सकलडीहा,
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने सफलता की नई इबारत लिखी है। क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम एक बार फिर लहरा दिया।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
विज्ञान वर्ग के छात्र आयुष सिन्हा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। जबकि सामाजिक विज्ञान वर्ग की छात्रा अनुराधा ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने वर्ग में अव्वल स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा श्रृष्टि तिवारी 90.2 प्रतिशत, शिवकार सिंह 86 प्रतिशत, मानसी कुमारी 86 प्रतिशत,राजेश यादव 85 प्रतिशत, सुहानी जायसवाल 85 प्रतिशत,प्रियांशी गुप्ता 85 प्रतिशत, सौर्या पांडेय 83 प्रतिशत आदित्य वर्मा 83,नवनीत कौर 83 प्रतिशत,हिमांशु पांडेय 82,दीपेश गुप्ता 81, कविता कुमारी 81,आर्यन अग्रहरी 81,शिखा मौर्या,81 प्रतिभा यादव 80प्रगति यादव 80 उत्कर्ष तिवारी 80 प्रतिशत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ससम्मान एवं प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित कर न केवल विद्यालय, बल्कि अपने अभिभावकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
प्रबंध निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं होती बल्कि यह निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम की तपस्या से प्राप्त होती है। बृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर वह सोच, संस्कार और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529