वाराणसी
चेतगंज थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री पर भड़काऊ AI वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करने के आरोप में ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटनाक्रम:-
भाजपा के करीब एक दर्जन पदाधिकारी चेतगंज इंस्पेक्टर के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दी
आरोप था कि AI से बनाया वीडियो समाज में विद्वेष फैलाने वाला है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर तुरंत छापा मारा गया
सराहनीय कार्य:
चेतगंज पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई काबिले तारीफ है। डिजिटल माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर कानून का इकबाल बुलंद करती है।
समय रहते की गई गिरफ्तारी ने साबित किया कि वाराणसी कमिश्नरेट सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर बेहद गंभीर है। इस मुस्तैदी से आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है
गिरफ्तारी टीम:
इंस्पेक्टर चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, चौकी इंचार्ज नाती इमली संदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल पुनीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
सोशल मीडिया से माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ चेतगंज पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस नीति अन्य थानों के लिए भी नजीर है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529