सारनाथ स्थित टूरिस्ट बंगलो के बाहर एक जर्जर पेड़ अचानक गिर गया,पेड़ गिरने से वहां खड़ी एक बोलेरो वाहन उसकी चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि बोलेरो किसी पर्यटक की थी, जो सारनाथ घूमने आया था।
हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने पेड़ की कटाई कराकर रास्ता साफ कराने का कार्य शुरू कराया।







