चन्दौली
चन्दौली अलीनगर थाना स्थानीय पर छित्तमल मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी ग्राम मुख्य मार्कट अगर आगर अलवर थाना प्रतापगढ़ प्रांत राजस्थान द्वारा तहरीर दिया गया कि वह वाहन संख्याँ RJ-14GG OT 35 टेलर, 18 चक्का का ड्राइवर है। उसने बीरगंज (नेपाल) से रिफाईन्ड ऑयल डिब्बा -15/लीटर का कुल 1500/डब्बा लोड कर वारासणी उद्योग पड़ाव के लिये दिनांक – 06.02.26 को चला था रिंग रोड़ से पडाव के लिए दिनांक 08.02.26 को समय 01.00 बजे रात मे मौजा छिमिया थाना मुगलसराय रास्ता की जानकारी न होने के कारण गाड़ी खड़ी कर सो गया।
उसी दौरान उसकी गाड़ी का रस्सा को काटकर तथा तिरपाल को फाड़कर कुल 47 डिब्बा रिफाईन्ड ऑयल अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया तथा गाड़ी की टंकी से डीजल भी चोरी किया गया। तथा उसके साथ दो अन्य गाड़ियो 1. RJ-14GG-9345, चालक कल्याण (सिंहय मीणा) पुत्र लक्ष्मण राम मीणा व 2. RJ -14GE1055, चालक बाबूलाल मीणा पुत्र फतेह सिंह नि0 गण थाना गाजी, अल्वर राजस्थान के गाड़ी के टंकी से सिर्फ डीजल चोरी हुआ है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59/2026 धारा 305(बी) पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी ।
पुलिस कार्यवाही-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों व अन्य तथ्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 03.05.2026 को समय 08.30 बजे सुबह गंजी प्रसाद तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदर्श मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र कतवारू मिश्रा निवासी डबरिया (पैगापर ) थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।







