सैयदराजा (चंदौली)
स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा कम्प्यूटर सामग्री सहित खाद्यान्न की चोरी करने में सफल हो गये।
घटना की जानकारी सुबह जब विद्यालय में कर्मचारी एवं अध्यापक पहुॅचे तो विद्यालय के सामान को तितर बितर देख अवाक रह गये।

इस सम्बंध में सीपीयू 1,मानीटर 1,वाल फैन 1,स्पीकर 1, ब्लू टूथ, चावल एक बोरा,गेहूं दो बोरा,प्रोजेक्टर एक,
सिलिण्डर एक की चोर लेकर फरार हो गए।
जिसकी विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेशमा साद ने थाने में लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग किया है।







