चन्दौली सकलडीहा
वित्तीय गण को लेकर पुलिस विभाग ने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर अलग से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है । वहीं पुलिस अधीक्षक जनपद में अभियान चलाकर वित्तीय धोखाधड़ी एवं लेनदेन के मामले में त्वरित कार्रवाई करने को लेकर खड़े निर्देश जारी किए हैं इसके बावजूद चौकी प्रभारी विभागीय आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश को ताक पर रखते हुए वित्तीय मामले में पीड़ित महिलाओं को न्याय देने की बजाय डाँट कर भगा देने का आरोप है इससे निराश पीड़िताओं को तीन दिनों तक भटकती रहीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची महिलाओं के मामले को लेकर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
बतातें चले कि उकनी विरम राय निवासिनी पीड़िता शीला देवी, निर्मला देवी, अनारकली गांव की ही निर्मला देवी ने कहा कि बैंक से कर्मचारी आए हुए हैं जो समूह बनाकर लोन देने का कार्य करते हैं जिसके कहने पर 10 महिलाओं को इकट्ठा करके फर्जी बैंककर्मी ने सबका फॉर्म भरकर अंगूठा लगाए सुबह जब एक पीड़िता बैंक जाकर पैसा निकालने गई तो पता चला कि आपके खाते से कल ही
क्रमशः दस हजार, छः हजार, अठठारह सौ निकाल लिया गया है 10 में से तीन महिलाओं के खाते से फर्जी व्यक्ति ने अंगूठा लगवाकर पैसा निकाल लिया पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि शिकायत लेकर डेढ़ावल चौकी पर गई तो डेढ़ावल चौकी प्रभारी ने डांट कर भगा दिया कहां की पैसे के लेनदेन का मामला है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते तुम लोग बैंक जाकर अपना खाता चेक कराओ घटना को लेकर तीन दिन तक महिलाएं भटकती रही वहीं डीएम और एसपी के संपूर्ण समाधान दिवस में महिलाएं पहुंची तो कोतवाली पुलिस में संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद ने कहा कि शिकायत के माध्यम से मामला संज्ञान में है मामले की जांच शुरू कर दी गई है











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437