वाराणसी।
कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी और भंडारण करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है। रोहनिया थाना पुलिस ने इस मामले में गैंग लीडर भोला प्रसाद, उसके बेटे शुभम जायसवाल समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कफ सिरप तस्करी के मामले में यह पहली बार माना जा रहा है कि इतनी बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी और बड़े पैमाने पर भंडारण कर करोड़ों-अरबों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था। गिरोह का सरगना आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट निवासी भोला प्रसाद को बताया गया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क को संचालित करता था।
रोहनिया थाना में पहले दर्ज मु0अ0सं0 0343/2025 के तहत 19 नवंबर 2025 को पुलिस ने महेश कुमार सिंह के भदवर स्थित गोदाम पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से 18,600 सीसी फेंसाडिल कोडीन कफ सिरप और 75,150 सीसी एस्कफ कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया था। मामले की विवेचना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय भेजी जा चुकी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह वाराणसी, चंदौली, गाजियाबाद और कानपुर नगर तक फैला हुआ था। आरोपी अवैध कारोबार से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल शानो-शौकत और भोग-विलास में करते थे।
पुलिस आयुक्त के अनुमोदन के बाद रोहनिया थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 133/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपियों के नाम व पते:
1 भोला प्रसाद पुत्र स्व. राम दयाल प्रसाद, निवासी ए-9/24 जे, कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी।
2 शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद, निवासी ए-9/24 जे, कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी।
3 आजाद जायसवाल पुत्र स्व. सुभाष चंद्र जायसवाल, निवासी पिशाच मोचन, रमाकांत नगर, थाना सिगरा, वाराणसी।
4 महेश कुमार सिंह पुत्र स्व. सुभाष सिंह, निवासी ग्राम भदवर, पोस्ट काशीपुर, थाना रोहनिया, वाराणसी।
5 शिवाकांत उर्फ शिव पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम बेदीपुर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर। वर्तमान पता- आम्रपाली स्कूल के पास, इंदिरापुरम, गाजियाबाद।
6 स्वप्निल केशरी पुत्र मनोज केशरी, निवासी कृष्णा नगर चंधासी, थाना मुगलसराय, चंदौली।
7 दिनेश कुमार यादव पुत्र राम नारायण यादव, निवासी के-62/18 सप्तसागर, मैदागिन, थाना कोतवाली, वाराणसी।
8 आशीष यादव पुत्र किशोर यादव, निवासी 67/145 ईश्वरगंगी, थाना जैतपुरा, वाराणसी।
9 सौरभ त्यागी पुत्र मुकेश कुमार त्यागी, निवासी मकनपुर, सनी चौक के पास, थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद।
पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459