सकलडीहा कस्बा के चौराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। यह प्रतिमा 1995 से चौराहे पर स्थापित है। सड़क चौड़ीकरण के कारण यह प्रतिमा अब सड़क की जद में आ गई है।
गुरुवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कुंदन राज कपूर से मुलाकात की। उन्होंने चौराहे पर गोलंबर बनाकर उसके बीच में प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। साथ ही चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने का प्रस्ताव भी रखा।
आसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम ने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नवरात्र के बाद प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अर्जुन प्रसाद आर्य, सम्यक तत्वदर्शी महाराज, सिद्धार्थ प्राण बाहु, आकाश जाटव, सन्नी कुमार, शेरू निगम समेत कई वकील और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459