वरिष्ठ व्यापारी समाजसेवी आलोक जायसवाल ने भाभी रजनी को दिया बधाई
चन्दौली पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन द्वारा चन्दौली में आयोजित कर्म योगिनी सम्मान कार्यक्रम में शिक्षिका रजनी जायसवाल को सम्मानित किया गया। चकिया प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की सहायक अध्यापिका रजनी जायसवाल को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विभूषित किया।
शिक्षिका रजनी जायसवाल चकिया वार्ड नंबर 5 माँ काली नगर कालोनी की रहने वाली हैं।
अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे छात्र-छात्राओं को पूरी निष्ठा से शिक्षा प्रदान करने के लिए जानी जाती हैं। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में किया गया। वरिष्ठ व्यापारी समाजसेवी आलोक जायसवाल ने अपनी भाभी रजनी जायसवाल को इस सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459