पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के विद्यार्थियों का आवासीय प्रवेश संपन्न

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार 22 अप्रैल को कक्षा 6 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आवासीय विद्यालय में प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श संजय कुमार सिंह, ए के त्रिपाठी, बबीता दुबे, राम लखन मौर्य एवं वेद प्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया।

संगीत शिक्षक राकेश के निर्देशन में स्वागत गीत के द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया।

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से बबीता दुबे, अजीत, सौरभ के द्वारा पुस्तकें, बर्तन एवं कपड़े वितरित किए गए, जिससे छात्र-छात्राएं आवासीय जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

इस अवसर पर अनामिका भारतीय के नेतृत्व में बच्चों एवं अभिभावकों को जलपान कराया गया। डॉ विपिन सिंह द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता एवं नियमित अध्ययन के महत्व की जानकारी दी गई।\

विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नए वातावरण को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

इस अवसर पर ए के त्रिपाठी, राम लखन मौर्य, डॉ विपिन सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय, बबीता दुबे, अनुपम सिंह, शालिनी, नित्याशा, अनामिका सिंह, श्यामजीत, राजेश, राकेश, महिमा सागर, कमलनयन, आर एम श्रीवास्तव, श्री प्रकाश, एम के बरनवाल, अजीत, जे एन सिंह आदि स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट — भोलानाथ यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।