नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सड़क किनारे दुकान से झालमूड़ी खाने के बाद इस स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ गई। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, झालमूड़ी से जुड़ा सर्च ट्रैफिक 2004 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
सोशल मीडिया का भी इसमें बड़ा योगदान रहा। पीएम के इंस्टाग्राम वीडियो को 24 घंटे में 10 करोड़ से ज्यादा और फेसबुक पोस्ट को करीब 9 करोड़ व्यूज मिले, जिससे यह ट्रेंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हो गया।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी







