वाराणसी
राष्ट्रीय कला मंच बीएचयू और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज की ओर से बुधवार से दो दिवस काशी कला कुंभ की शुरुआत हो रही है। इसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।

वहीं, मंत्री दयाशंकर सिंह, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, अभिनेता मनोज सिंह टाइगर और कथावाचिका शांभवी मिश्रा शामिल होंगे।
कार्यक्रम बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में होगा।







