पुलिस ने ट्रेन से देशी शराब की तस्करी करने वाले 02 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

धीना।पुलिस ने अभियान चलाकर धीना रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्कर को 90 अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।शराब तस्कर यूपी से शराब को ट्रेन के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने का काम करते है।पुलिस के इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक के अभियान के क्रम में अपर अनंत चन्द्रशेखऱ, पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार को रेलवे स्टेशन धीना के बाहर शराब ले जाते समय 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से कुल अवैध 90 पाउच देशी शराब शराब बरामद किया।शराब तस्कर रंजन कुमार पुत्र हरिनारायन व विजय कुमार पुत्र लगनदेव निवासी ग्राम नया टोला देदौर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार को कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।शराब तस्कर ने बताता कि उत्तर प्रदेश के दुकानों से शराब खरीदकर अधिक लाभ कमाने के लिये ट्रेनो से शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामो मे बेचकर फायदा कमाते है।पुलिस टीम में धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, कांस्टेबल अमित सिंह आदि रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।