चन्दौली धानापुर स्थानीय क्षेत्र के सीता पोखरी धराव स्थित रामदुलार कटरा पर समाजवादी पार्टी के पी डी ए परिवार की मौजूदगी में सैयदराजा विधान सभा अध्यक्ष रामजन्म यादव के नेतृत्व में डॉ साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।औऱ बाबा साहेब के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया l

इस अवसर पर सपा के सैयदराजा विधान सभा अध्यक्ष रामजन्म यादव ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर जी ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई और देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया।
दयाराम यादव कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समानता और न्याय को बढ़ावा देना चाहिए।
सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवजी कुंवर रिटायर्ड दरोगाजी ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लेना होगा । आज बाबा साहेब के संविधान की देन है कि देश लोगो को हक व अधिकार मिला हुआ है जिसे बचाने के लिएसपा का पी डी ए परिवार कृत संकल्पित है l
कोल फिल्ड से सेवा निवृत एवं वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश यादव ने कहा कि बाबा साहेब के अधूरे मिशन को सपा के मुखिया अखिलेश यादव के पी डी ए के लोग पूरा करेंगे l आज केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बाबा के संविधान को खत्म करना चाहती है l भाजपा के सपना को इण्डिया गठबंधन कभी भी पूरा नहीं होने देगा l
इस दौरान रामदुलार यादव, रुदल यादव, चिराऊजीलाल, डॉ ओपी मौर्या,रत्नाकर मास्टर साहब, बीरेंद्र सिंह यादव, बृजेश कुमार, रामजी यादव, पिंटू यादव, गौरव मास्टर, बाबूलाल विश्वकर्मा,अब्दुल्लाह अंसारी, आदि दर्जनो की संख्या में लोग मौजूद रहेl
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







