मीरजापुर
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने माल्यार्पण कर उन्हें समता, बंधुता, शिक्षा और न्याय के अग्रदूत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अम्बेडकर के बहुआयामी योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष समानता आधारित समाज की प्रेरणा देता है।
विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव







