लोहता थाना के नव नियुक्त प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को होने वाली भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों और शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की।
यह बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई, जिसमें लोहता समिति, करोत सहित थाना क्षेत्र की विभिन्न शोभायात्रा और रैली समितियों के सदस्य शामिल हुए। उपाध्याय ने भीम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों का जायजा लिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की।
थाना प्रभारी ने समितियों को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में सभी को बेहतर कानूनी सहायता मिलेगी। उन्होंने जनता के लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया, ताकि किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क किया जा सके।
बैठक के दौरान, उन्होंने शोभायात्रा के रूट की विस्तृत जानकारी ली और यह भी पूछा कि शोभायात्रा कहां-कहां से निकलेगी। उन्होंने टीमों का गठन कर शोभायात्रा को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465