ट्रंप के बाद अब ईरान ने भी युद्धविराम की पुष्टि की, बताया बड़ी जीत
~~~~
पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी युद्ध के बीच राहत की खबर आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एलान के बाद ईरान ने भी दो हफ्ते के युद्धविराम पर अपनी सहमति जताई है।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी इस समझौते को मंजूरी दी है। दूसरी ओर ईरान ने इसे अपनी सबसे बड़ी जीत भी बताया है।







