गोरखपुर-
नरकटियागंज रेल खण्ड पर पड़ने वाले कप्तानगंज रेलवे स्टेशन की रेलवे आवासीय कालोनी में इस पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से किया गया है। इसके निर्माण में वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर(प्रथम) शैलेन्द्र सिंह एवं सहायक मंडल इंजीनियर (गोरखपुर पूर्व) मनीष तिवारी एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स(कप्तानगंज) के.एस.लाल ने सक्रिय भूमिका निभाई है।
इस हरित पार्क छोटे बच्चों के लिए खेलने के लिये झूला,सी सा आदि खेल उपकरणों की व्यवस्था है। इस पार्क में कर्मचारियों,वरिष्ठ नागरिकों व बुजुगों के लिए मॉर्निंग वॉक ट्रैक की भी बनाया गया है। यह पार्क कप्तानगंज की रेलवे कॉलोनी वासियों के लिए एक नई पहचान बनेगा और कालोनीवासियों को प्रकृति के करीब रहने का अवसर देगा। इस पार्क में जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के लिए खेल का मैदान और खेलने के लिए विशेष खेल उपकरण लगाये गए हैं।

पार्क में विभिन्न प्रकार के सजावटी फूल और पौधों का रोपण किया गया हैं, जो कालान्तर में इसकी सुंदरता को और भी सुशोभित करेगें ।मंडल रेल प्रबंधक ने पार्क के निर्माण पर बधाई देते हुए बताया है कि, “यह पार्क रेलवे कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के हित मे उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि यह पार्क पर्यावरण को शुद्धता प्रदान करने के साथ-साथ रेल कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माहौल बनाएगा। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों से अपील की है इस पार्क की स्वच्छता और रख रखाव का ध्यान रखें तभी यह पार्क लम्बे समय तक आपको लाभान्वित करेगा ।











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646