वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में पुलिस उपायुक्त अपराध/गोमती जोन आकाश पटेल के स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा आकाश पटेल को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली तथा अपराध नियंत्रण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आकाश पटेल ने कमिश्नरेट वाराणसी में अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647