श्री विंध्य पंडा समाज, विंध्याचल द्वारा मंदिर व्यवस्था को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में कुछ बाहरी व गैर अधिकृत व्यक्तियों द्वारा फोटो-वीडियो बनाने और दर्शन-पूजन के नाम पर श्रद्धालुओं से धन वसूली की जा रही है।
पंडा समाज का कहना है कि इससे न केवल श्रद्धालुओं का शोषण हो रहा है, बल्कि परंपरागत पुरोहितों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि मंदिर में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही पूजा-पाठ व संबंधित कार्यों की अनुमति दी जाए और बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए।
साथ ही, समाज ने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा सुनिश्चित की जाए।







