लखनऊ आईपीएल के तहत लखनऊ में होने वाले मैचों के लिए लखनऊ मेट्रो ने अपनी सेवाओं के समय में वृद्धि का निर्णय लिया है। मैच की रात 12:30 बजे तक मेट्रो की सुविधा मिलेगी। आम दिनों में रात 10 बजे तक ही मेट्रो संचालित होती है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टनगर एवं इंदिरानगर मेट्रो स्टेशनों से फीडर बस की सेवाएं भी मिलेंगी, जिससे इकाना स्टेडियम तक आना-जाना आसान होगा।
मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा और सुगम यात्रा के लिए लखनऊ मेट्रो ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मैच वाली रात मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे उपलब्ध होंगी। इससे मैच समाप्त होने के बाद भी लोगों को वापसी में आसानी होगी। लखनऊ में आईपीएल मुकाबलों के दिन एक अप्रैल के अलावा 22, 26 अप्रैल एवं सात, 15, 23 मई को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी
मैच की तारीखों पर इंदिरानगर व ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम तक फीडर बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी। इन दोनों मेट्रो स्टेशन से दोपहर तीन बजे से प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर इकाना स्टेडियम के लिए बस मिलेगी। मैच खत्म होने के बाद तक मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा उपलब्ध होगी।
यह है फीडर बसों का रूट- अवध बस स्टेशन से स्कूटर इंडिया वाया ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया, अहिमामऊ रूट पर 25 बसों का संचालन होगा जो प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। बसों का स्टाॅपेज कमता, किसान पथ, ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर होगा।
– राजाजीपुरम बस स्टेशन से चकहरा रूट पर पांच बसें चलेंगी, जो प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल पर मिलेंगी। बसें इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन पर ठहरेंगी।- दुबग्गा से पुरसेनी वाया अवध चाैराहा आलमबाग, बंगला बाजार रूट पर पांच बसें चलाई जाएंगी जो प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। बसों का स्टाॅपेज सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास आलमबाग नहरिया चाैराहे पर होगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 13
Users This Year : 24852
Total Users : 37445
Views Today : 16
Total views : 73648