हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है। यह आस्था, संयम और आत्मशुद्धि का पर्व है, जिसे जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस साल 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर से जुड़ी कई सीख हम सभी के जीवन में विशेष महत्व रखती है। उनका जीवन यह सिखाता है कि, मनुष्य का सुख भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि अपने मन, वाणी और कर्मों को नियंत्रित करने में है।
यही नहीं उन्होंने अहिंसा, सत्य और मानव जीवन को एक उच्च आध्यात्मिक दिशा भी दी है।







