श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को भक्तिभाव के बीच पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। काशी और गंगा को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कड़ी में नमामि गंगे ने बाबा दरबार में आए भक्तों में कपड़े के थैले बांटे। उन्हें पॉलीथिन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया। जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आहूत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ लोगों को जागरूक किया।

विश्वनाथ धाम प्रांगण में पॉलीथिन का उपयोग कर रहे श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले का वितरण किया गया। लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से पर्यावरण का नुकसान तो होता ही है, यह कैंसर का कारण भी है । काशी और गंगा को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए सभी लोग कपड़े का थैला लेकर घर से निकलें।

आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, हरि कृष्ण शर्मा, राजीव शर्मा, विजय यादव, आलोक शुक्ला, साक्षी शर्मा, कबीर शर्मा, नियति शर्मा, संदीप भोसले, धैर्य शर्मा एवं श्रद्धालु शामिल रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 13
Users This Year : 24852
Total Users : 37445
Views Today : 16
Total views : 73648