चहनियाँ/चंदौली क्षेत्र के हृदयपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव व फ़ेयरवेल समारोह का आयोजन आयोजित किया गया । जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत भोजपुरी सांस्कृतिक,नृत्य , चैती , भावनात्मक विदाई गीत संगीत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गुरु शिष्य का प्रेम निस्वार्थ, आत्मीय और शाश्वत होता है,जो भौतिकता से परे आजीवन चलता है। गुरु शिष्य के अज्ञान को मिटाकर उसे ज्ञान का प्रकाश देते हैं। यह रिश्ता श्रद्धा और सेवा पर आधारित होकर व्यक्ति को उच्च आध्यात्मिक ऊंचाइयों पर ले जाता है।आज आपको विदा करते हुए मुझे गर्व और उदासी दोनों महसूस हो रही है।
शिक्षक नंद कुमार शर्मा कहा की जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना धैर्य के साथ करने का साहस प्रदान करना चाहिए। जीवन में सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि सही दिशा में किए गए परिश्रम से प्राप्त होती है।शिक्षिका पूजा सिंह व उमा चौबे ने छात्र-छात्राओं को खेल के माध्यम से सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संदेश देकर, जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी ।
बच्चों ने आपने बेहतरीन कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया । विदा होने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्रजेश मिश्रा ,पूजा सिंह,लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ,प्रदीप सिंह, उमेश ,रूबी सिंह ,सुशीला देवी ,मंजू देवी, रामभजन राम, तारा देवी ,तेतरा देवी ,पिंकी रानी ,सुंदरी देवी ,केवल देवी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अलीम हाशमी











Users Today : 15
Users This Year : 24854
Total Users : 37447
Views Today : 18
Total views : 73650