कानपुर कमिश्नरेट के बिठूर थाना क्षेत्र से दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी की निजी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिठूर थाना क्षेत्र निवासी एक पुलिसकर्मी की प्राइवेट कार पर स्थानीय युवक प्रियाशू उर्फ राजा ठाकुर पुत्र अजीत सिंह ने पत्थर मारकर हमला कर दिया। इस घटना में कार का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है
कि दोनों पक्षों के मकान आमने-सामने स्थित बताए गए ,घटना के समय आरोपी शराब के नशे में बताया जा रहा है। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचा और गाड़ी पर पत्थरबाजी कर नुकसान पहुंचाया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बया और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी सिपाही प्रवल प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रियाशू उर्फ राजा ठाकुर को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।







