टकसाल सिनेमा के पास हुए इस हमले में उन्होंने विधायक Abhay Singh को मुख्य हमलावर बताया और सख्त सजा की मांग की।
विशेष न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान धनंजय सिंह पेश हुए और धारा 311 के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल कर बचाव पक्ष के गवाहों और साक्ष्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कोर्ट से आरोपियों को पुनः जिरह के लिए बुलाने की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अभय सिंह समेत अन्य आरोपियों को तलब किया है।
इस मामले में एमएलसी विनीत सिंह पहले ही गवाही दे चुके हैं, जबकि अब विधायक अभय सिंह, संदीप सिंह और संजय सिंह रघुवंशी की पेशी और जिरह होनी है। धनंजय सिंह के वकील शशिकांत राय ने आरोप लगाया कि कुछ अभियुक्त जिरह से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
करीब ढाई दशक पुराने इस केस में पुलिस पहले ही कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन अब तक मामला लंबित है, जिससे न्याय में देरी पर सवाल उठ रहे हैं।







