विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन के फ्रांस के दौरे पर हैं। यहां वह जी7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एस जयशंकर फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट के निमंत्रण पर भाग लेंगे।
विदेश मंत्री जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी एक पृष्ठभूमि ब्रीफिंग के अनुसार, जी 7 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में यूक्रेन युद्ध, पुनर्निर्माण प्रयासों, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक शासन में सुधार सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।







