दिनांक 26.03.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस के उ0नि0 अविनाश सिंह, चौकी प्रभारी साधोगंज व उनकी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत चकखरावन के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक महिन्द्रा पिकअप (संख्या: यूपी 65 एआर 3287) के साथ अभियुक्त मुन्ना यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी ग्राम बाघमारा, थाना मनियारी, जनपद कटिहार (बिहार), उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का विवरण:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि बरामद महिन्द्रा पिकअप चोरी की है, जिसे उसने लक्षापुर (जनपद भदोही) के पास से चोरी किया था। पुलिस को देखकर वह वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
बरामद वाहन की जांच के दौरान नंबर प्लेट (यूपी 65 एआर 3287) के आधार पर ई-चालान एप के माध्यम से वाहन स्वामी से संपर्क किया गया। वाहन स्वामी चन्द्रशेखर पटेल पुत्र हूबनाथ ने बताया कि उन्होंने दिनांक 25.03.2026 को अपनी महिन्द्रा पिकअप लक्षापुर चौरी (भदोही) के पास एक धर्म कांटा के निकट खड़ी कर विन्ध्याचल देवी दर्शन हेतु गए थे। देर रात लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 10
Total views : 73539