चन्दौली कमालपुर।
क्षेत्र के अहिकौरा गांव में सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान में बुधवार को देवनाप्रिय प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वही पिछड़े व अनुसूचित जाति समाज को एकजुट होने का आवाहन किया गया।
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज तेईस सौ वर्षों बाद भी सम्राट अशोक को याद किया जा रहा है। उनके शासनकाल में गरीब लोगों को न्याय मिलता था। उन्होंने जोर दिया कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में जो लिखा, उसे लागू करने के लिए ऐसे विचारों वाले लोगों को सत्ता में पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने लोकतंत्र में जनता के अधिकारों और अशोक, फुले, संत गाडगे जैसे महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हृदय लाल मौर्य ने कहा कि इस देश की पहचान सम्राट अशोक की वजह से है और उनकी विरासत को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। मौर्य ने अखंड भारत के निर्माण और राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अशोक के प्रतीक का उल्लेख किया।

उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म ग्रहण किया और कई वर्षों तक शासन किया।सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने टिप्पणी की कि जो लोग आजादी के आंदोलन में कोई सहयोग नहीं किए, वही आज राष्ट्रभक्त बन रहे हैं। मुख्य वक्ता लौटन राम निषाद ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार पिछड़े और दलितों के हकों पर डाका डाल रही है और उनके अधिकारों को छीना जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रामजन्म मौर्य ने व संचालन जिला पंचायत सदस्य गणेश भारतीय ने किया। इस अवसर पर हेमंत कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, राजेश यादव, रमेश चंद्र कुशवाहा, बुल्लू यादव, दयाराम यादव, जगमेंद्र यादव,उदय मौर्य, जयराम मौर्य, कन्हैया सिंह, सुरेश यादव, अमित मौर्य, संतोष मौर्य, भुवनेश्वर प्रधान, रामा सिंह यादव, लालमनि पाल, मनोज मौर्य, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा, रामधवल पासवान, आनंद सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।












Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465