शहाबगंज (चंदौली):
बरियारपुर गांव में किसान विकास मंच के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संगठन से जुड़कर आगामी स्थापना दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि स्थापना दिवस को इस बार विशेष रूप से किसान पर्व के रूप में मनाया जाएगा। संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने जानकारी दी कि 29 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डा उमेश प्रसाद सिंह एवं किसान नेता रतन कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए हास्य-व्यंग्य के कवि बंधू पाल बंधू एवं कृपा शंकर पटेल अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवान राजेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
गोष्ठी में हरिहर सिंह, रमाशंकर पांडेय, चंद्र सुधीर सिंह, धीरज सिंह, शम्भूनाथ पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, रवीन्द्रनाथ सिंह, मुन्ना पांडेय, अमरेश पांडेय, शिव शंकर सिंह एवं ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर पांडेय एवं संचालन राम अवध सिंह ने किया।







