मीरजापुर |
थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.03.2026 को वादी मुन्नीलाल यादव पुत्र राजधर यादव निवासी चितांग थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-72/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी पड़री को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में उप निरीक्षक कैलाश नाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धीरज यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कम्हारी थाना पड़री जनपद मीरजापुर (पति) को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।







