अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर सरकारी नाली की मेड़ पर अवैध रूप से झटका मशीन इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया है
शिकायतकर्ता के अनुसार, विपक्षीगण श्री राम, श्रीनिवास, राज बहादुर, अमरजीत लोकेश यादव और ऋषभ यादव कथित तौर पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करते हुए बांस-बल्ली गाड़कर खतरनाक व्यवस्था खड़ी करने में जुटे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की जा रही है, मारपीट पर उतारू होने की स्थिति है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है साथ ही पुलिस को देख लेने” जैसी बातें भी कही जा रही हैं। सबसे गंभीर पहलू यह बताया गया है कि करीब 500 मीटर की दूरी पर पहले ही झटका मशीन से करंट लगने के कारण एक महिला की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद भी उसी तरह की खतरनाक तैयारी दोहराई जा रही है।
शिकायत में यह भी आरोप है कि सरकारी नाली के हिस्से को जोतकर कब्जा कर लिया गया है और अब उसी मेड़ पर करंट प्रवाहित करने की तैयारी चल रही है, जिससे शिकायतकर्ता और उसके परिवार की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।
किसान ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इस खतरनाक तैयारी को रुकवाने अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब बड़ा सवाल क्या प्रशासन समय रहते सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर किसी और हादसे के बाद ही जिम्मेदारी तय होगी ।
रिपोर्ट – पंकज कुमार











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438